महोबा: करहरा कलां में बच्चों के विवाद पर परिवार से हुई मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि भतीजे को पत्थर लगने की शिकायत करने पर विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।