चूरू: बरलाजसर करणी माता मंदिर से छत्र चोरी, सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में आक्रोश
Churu, Churu | May 8, 2026 सरदारशहर के बरलाजसर स्थित मां करणी के तीसरे पावन धाम करणी माता मंदिर में छत्र चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल है। ग्रामीणों और भक्तों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।