जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के, विश्वास के और जनकल्याणकारी यात्रा के उपलब्धियों से परिपूर्ण बेमिसाल 12 साल पूर्ण हुये हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।