कांके: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम के साथ कांग्रेसी नेताओं की बैठक
Kanke, Ranchi | May 29, 2026 कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेसी नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में कैसे मात दी जाए, इसे लेकर गंभीर रणनीति बनाई जा रही है।