गले में सोने की चेन है तो सावधान! वसंत विहार में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
देहरादून के वसंत विहार इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर गई और चोट लगने के बाद कुछ देर तक उठ नहीं पाई।
पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
खास बात—24 घंटे के भीतर वसंत विहार में चेन स्नैचिंग की यह दूसरी वारदात बताई जा रही है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश जारी है।
सड़क पर निकलते समय गहनों को लेकर रहें सतर्क… क्योंकि बदमाशों की नजर आप पर भी हो सकती है!