बोध गया: बोधगया मठ के श्री शंकराचार्य मठ पुस्तकालय के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, हुए सम्मानित
Bodh Gaya, Gaya | May 31, 2026 बोधगया मठ स्थित श्री शंकराचार्य मठ पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बिहार पुलिस और अग्निवीर जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे सफल विद्यार्थियों को शॉल और पदक देकर सम्मानित किया गया।