खेरागढ़: सैंया में भूमि विकास बैंकों में धांधली के खिलाफ किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी
सैंया क्षेत्र में भूमि विकास बैंकों में कथित धांधली के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को अब महिलाओं और युवाओं का भी समर्थन मिलने लगा है, जिससे धरना और मजबूत हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने शाम 6 बजे कहा कि किसान इस समय फसल कटाई में व्यस्त हैं, ऐसे में नारी शक्ति और युवा शक्ति आंदोलन को आगे ब