बाबई: माखननगर तहसीलदार को भारतीय किसान संघ ने सिकमी के पुनः सत्यापन के लिए दिया ज्ञापन
बुधवार को भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश दीवाने जानकारी देती है बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन देकर मांग की गई कि माखननगर तहसील क्षेत्र में कुछ किसान सिकमी नामा वाले पंजीयन सत्यापन से वंचित रह गए हैं। उनका पुनः सत्यापन पंजीयन कराया जाए। वहीं तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि सभी किसान मूंग बेच पाएंगे, कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा।