बाबई: चौराहेट में 29 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से हुई मौत पुलिस ने किया मर्ग कायम
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोराहेट में 29 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया आनंन-फानन में परिजनों ने युवक को घायल अवस्था में माखननगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।