बाबई: कोठारिया में बाइक चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी आनंद शर्मा पिता उपेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम कोठारिया में हरियाली पेट्रोल पंप के पास MP38 ZA4134 के बाइक चालक ने फरियादी को टक्कर मार दी। हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।