बाबई: माखननगर तहसील क्षेत्र के विधायक ने ग्रामीणों से कार्यालय में चर्चा कर जाने उनकी समस्या निराकरण कराने दिया आश्वासन
बुधवार को माखननगर तहसील क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने नर्मदापुरम कार्यालय में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओ को जाना एवं समय सीमा मे समस्या का निराकरण करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। तहसील क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक ग्रामीणो ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या से विधायक को अवगत कराया विधायक ने बारी-बारी से ग्रामीणो की समस्या सुनी।