जगाधरी: विशाल नगर में साइड मांगने पर युवकों ने घर लौट रहे युवक के साथ की मारपीट, सिर में मारी कैंची, तीन पर मामला दर्ज
इसराइल ने बताया कि वह घर लौट रहा था गली तंग होने के कारण वहां पर खड़े लड़के को उसने साईड देने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। और उसके सिर में दर्जी की दुकान से उठाकर कैंची मार दी जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।