लालगंज: दुबे का पुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार पहिया वाहन से टकराई, बाइक सवार दो घायल
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सराय भागमनी गांव निवासी राजेंद्र सरोज (28) पुत्र शिवम्बर और विनोद सरोज (40) पुत्र रामकिशुन किसी काम से लालगंज बाजार आए थे। वापस घर लौटते समय दुबे का पुरवा के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया वाहन से जा टकराई।