गोरखपुर: गोरखपुर में आईआईटी की स्थापना की मांग सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत गोरखपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है और यह शिक्षा, व्यापार व पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। पूर्वांचल व बिहार के लगभग 20 जिले अपनी विभिन्न आवश्यकताओं के लिए गोरखपुर पर निर्भर हैं।