सुपौल: सुपौल में जिलाधिकारी ने FR रजिस्ट्रेशन और जनगणना कार्य का निरीक्षण किया, धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी
Supaul, Supaul | May 14, 2026 सुपौल जिले में चल रहे FR रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने पिपरा प्रखंड के ग्राम पंचायत महेशपुर पहुंचकर FR रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने FR रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।