मुज़फ्फरनगर: निजी अस्पतालों की मनमानी पर गरमाया माहौल, हिंदू संघर्ष समिति और भाकियू आमने-सामने; '10 से 15 लाख में सील खुलवाने का खेल'
जनपद में निजी अस्पतालों की कथित मनमानी को लेकर माहौल गरमा गया है। हिंदू संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य विभाग से नियमों के विपरीत चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की।समिति संयोजक नरेंद्र पंवार ने भाकियू नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि 10 से 15 लाख रुपये में अस्पतालों की सील खुलवाने का खेल चलता है।भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने आरोपों पर पलटवार किया