बांका: खड़हारा शिव मंदिर में नौ दिवसीय श्री रामकथा में शामिल हुए विधायक रामनारायण मंडल
Banka, Banka | May 20, 2026 बांका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खड़हारा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा में बुधवार की दोपहर 3 बजे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सहभागिता की। यह कथा परम पूज्य रविशंकर ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही है।कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक श्री मंडल ने सर्वप्रथम व्यास पीठ को नमन किया।