धनरुआ: धनरूआ में ईंटों से भरे दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने टक्कर
Dhanarua, Patna | Apr 18, 2026 धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब ईंट लदे दो ट्रैक्टरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है