मेरठ: फलावदा क्षेत्र से नहाने के दौरान किशोर का अपहरण, ब्रेजा कार में डालकर ले गए कार सवार, पीड़ित परिवार ने SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 22, 2025 मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र से करीब आठ दिन पहले ब्रेजा कार सवार युवकों ने हथियारों के बल पर घर में नहा रहे किशोर को किडनैप कर लिया आरोपी उसे कार में डालकर ले गए तभी से वह लापता है। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर काटकर थक चुका है लेकिन पुलिस युवक की तलाश नही कर पा रही है इसी के चलते पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी से मामले में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है