मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम
Meerut, Meerut | Jan 22, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक युवक का अवैध रिवाल्वर से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी फायरिंग कर क्षेत्र में अपना रोब ग़ालिब कर क्षेत्र के लोगों में दहशत कायम करने का प्रयास कर रहा है। वायरल वीडियो अधिकारीयों के संज्ञान में आने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा