मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बंधक बनाकर की गई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Jan 21, 2025 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे किठौर निवासी एक युवक की प्रेमिका के ससुराल वालों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है। युवक की प्रेमिका उसी के गांव की रहने वाली है