मेरठ: सदर बाजार क्षेत्र में कार रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद में दुकानदार और ग्राहकों के बीच जमकर हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Meerut, Meerut | Jan 21, 2025 मेरठ के सदर बाजार में एक कार शोरूम पर मंगलवार रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई। कार की खराब रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद में त्यागी ग्लास शॉप के मालिक और कर्मचारियों ने ग्राहकों पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।