आस्था के पथ पर सुरक्षा का संकल्प गंगोत्री धाम में SDRF ने पेश की सेवाभाव की मिसाल
गंगोत्री धाम में कल एक अप्रिय घटना के दौरान SDRF के जवानों की मुस्तैदी काम आई। बड़कोट से माता की डोली के साथ आए 45 वर्षीय साधु मोहनदास जी गंगोत्री घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई थी।
वहाँ तैनात SDRF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल साधु जी को तुरंत रेस्क्यू किया और बिना देरी किए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगोत्री पहुँचाया, जहाँ उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सका। संकट की हर घड़ी में उत्तराखंड की सुरक्षा और जनसेवा के लिए समर्पित SDRF का यह सेवाभाव अत्यंत सराहनीय है।