गाज़ीपुर: पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई, श्री राधे होटल में छापेमारी के बाद बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान, अनैतिक गतिविधियों में किया गया बंद
गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा है। कठवा मोड़ इलाके में स्थित श्री राधे होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। दरअसल पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस होटल में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं आते हैं।