बदनोर: ब्यावर से लम्पी टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, 1.23 लाख गोवंश को लगेगा टीका
Badnor, Ajmer | Jun 25, 2026
राजस्थान में लम्पी स्किन डिजीज से गोवंश को बचाने के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत ब्यावर से हुई। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने तिजारती सर्राफान चैम्बर गोशाला में अभियान शुरू किया। मंत्री ने पशुपालकों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की।