भीलवाड़ा: 7 दिन में 51 नंदियों की मौत पर गौ रक्षकों का आक्रोश, कॉइन हाउस के बाहर दिया धरना, बोले- नंदियों की मौतें बर्दाश्त नहीं
शहर के जमुना विहार स्थित नगर निगम के काइन हाउस में पिछले सात दिनों में 51 गोवंश की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद भीलवाड़ा के गौरक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे शुक्रवार सुबह 11 बजे से ही काइन हाउस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।