कौंच: कोंच नगर में जर्जर बिजली खंभे बने खतरा, तिरछे और गले पोलों के सहारे हो रही आपूर्ति, किसी भी समय हो सकता बड़ा हादसा
Konch, Jalaun | May 3, 2026 कोंच नगर में जर्जर बिजली खंभों से लोगों की जान जोखिम में है, वही शुक्रवार को छावला पुलिया के पास एक खंभा मुख्य मार्ग पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, नगर के कई इलाकों में तिरछे और गले हुए खंभे हादसे का खतरा बने हैं, रविवार सुबह 11 बजे लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सर्वे कर जल्द जर्जर पोल हटाए जाएंगे।