रायसेन: आंधी-बारिश से गेहूं की फसल आड़ी, किसानों का कहना है कि कटाई में अभी देरी है
Raisen, Raisen | Apr 3, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय पर गुरुवार रात करीब 11:30 बजे आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। एक घंटे तक जारी रही इस बारिश से खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसलें आड़ी हो गईं और पानी में भीग गईं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आड़ी हुई फसलों के दोबारा सीधा होने की कोई संभावना नहीं है, जिससे कटाई का काम 8 से 10 दिन आगे बढ़ जाएगा।