जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों — ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमराँव तथा राजपुर (अनुसूचित जाति) में संपन्न मतगणना का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया। सभी मतगणना केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, त्रिस्तरीय निगरानी तथा वीडियोग्राफी के बीच पारदर्शी तरीके से मतगणना की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीएम डाॅ विद्यानंद सिंह व एसपी शुभम आर्य के निर्देशन सम्पन्न हुआ।