देहरादून: नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा- डेंगू से बचाव के लिए कार्य जारी है
मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम की ओर से शहर में फॉगिंग से लेकर एंटी लार्वा छिड़काव तक सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि इस वर्ष डेंगू के अधिक आक्रामक रूप में आने की आशंका पहले ही जाहिर हो गई थी, इसलिए निगम ने समय रहते तैयारी शुरू कर दी थी।