देहरादून: मेयर सौरभ थपियाल ने संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए
नगर निगम देहरादून द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निगम के संग्रहण वाहनों के चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल की उपस्थिति में मोबाइल फोन का वितरण किया गया।