देहरादून: मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास हुए भूस्खलन से मार्ग हुआ बाधित, खोलने के प्रयास जारी
देहरादून के मसूरी में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।