देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट में नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट के तहत असहाय बालिकाओं को चेक किए वितरित
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने पांच बालिकाओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसके तहत अब तक अड़तीस बेटियों को तेरह लाख रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि अभिभावक बेटियों को पढ़ने से न रोकें, उन्हें नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट से मदद मिलती रहेगी।