चौरीचौरा थाना कि मिशन शक्ति की टीम ने शुक्रवार की शाम को थाना परिसर से बाइक जागरूकता रैली निकाल कर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। मिशन शक्ति फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत बाइक रैली चौरीचौरा के रेलवे स्टेशन चौराहा, भोपा बाजार, डुमरी खुर्द तिराहे आदि जगहों गई।