बहरोड़: शराब के नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बहरोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा; आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया
Behror, Alwar | Jul 30, 2026 बहरोड़ शिक्षक कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का बहरोड़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब के नशे में पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर घर में तोड़फोड़ की और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।