बिजावर विधायक ने किया कृषि विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
----
नगर बिजावर में अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह गुरुवार को विधायक बिजावर श्री राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नवीन भवन किसानों को कृषि संबंधी सेवाएं, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में तहसीलदार श्री अभिनव शर्मा, एडीए डॉ. रवीश कुमार सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी.पी. प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवीन भवन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग की सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी तथा कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति आएगी।
@jansamparkmp
#chhatarpur
57 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026