बीरपुर: मुसलाधार बारिश में वीरपुर बाजार की सड़क झील में तब्दील ,आवागमन में परेशानी
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे से दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से वीरपुर बाजार में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्य सड़कों पर जलजमाव होने से सड़कें झील जैसी दिखने लगीं, जिससे दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बाजार के कई हिस्सों में घुटने तक पानी जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया।