शिवपुरी नगर: रिश्तेदारी में दगाबाजी! बड़ी साली के देवर पर दिल हार बैठी दो बच्चों की मां; गहने और नगदी समेटकर प्रेमी संग हुई फुर्र
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति अपनी ही पत्नी की बेवफाई और बच्चों की जुदाई के गम में न्याय की गुहार लगाने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक के सामने आवेदन पेश कर अपनी आपबीती सुनाई और मुरैना के एक युवक पर अपनी पत्नी व बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप लगाए है।