गुरुआ: गुरुआ पुलिस ने एक अभियुक्त को टिकरी गांव से किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 14, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने बुधवार की रात में टिकरी गांव में छापेमारी की। छापेमारी में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ पुलिस ने टिकरी गांव में छापेमारी कर सुनेश्वर मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए व्यक्ति पर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था।