गुरुआ: बिराहिमा बालू घाट से बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप, पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक फरार
Gurua, Gaya | Mar 13, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने मोरहर नदी के बिरहिमा बालू घाट पर छापेमारी की। छापेमारी में चोरी का बालू लोड करते दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सरफरज ईमाम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोरहर नदी के बिरहिमा बालू घाट पर छापेमारी की। छापेमारी में चोरी का बालू लोड करते दो ट्रैक्टर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को आते देख ड्राइवर फरार हो गए।