गुरुआ: गुरुआ में मोबाइल निशुल्क चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर सांसद ने किया गया शुभारंभ
Gurua, Gaya | Mar 12, 2024 गुरुआ में मंगलवार को औरंगाबाद जिले के सांसद सुशील कुमार सिंह ने दो मोबाइल निःशुल्क एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार में एक मात्र औरंगाबाद जिला है। जहाँ चिकित्सक एवं मुफ्त दवाओं के साथ निःशुल्क चिकित्सा वाहन द्वारा औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में लोगो को निःशुल्क सेवाएं दी जा रही है।