बगहा: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने देखे खेलते हुए दो भालू
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के दूसरे दिन 106 पर्यटक जंगल सफारी पर निकले, जहां उन्होंने दो भालुओं को अठखेलियां करते देखा। दशहरा छुट्टियों के चलते परिवारों ने जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का आनंद लिया।