अररिया: अररिया आरएस थाना में अपराध नियंत्रण हेतु लंबित कांडों की अंचल निरीक्षक ने की जांच
Araria, Araria | May 6, 2025 जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने एवं लंबित कांडों की समीक्षा हेतु अंचल निरीक्षक द्वारा अररिया आरएस थाना का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक ने थाना में दर्ज सभी लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.