खड्डा: सेवरही परसा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला ज़हर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के परसा गांव में 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत बताया।