हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज
सुमेरपुर कस्बे के व्यक्ति ने अपनी पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा नाबालिग युवक पर दर्ज कराया। कस्बे के निवासी पिता का आरोप है कि उसकी 9 वर्ष की पुत्री को कस्बे का निवासी अंकित बहलाकर फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिग है। दोनों को बरामद करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।