*सोननगर रेलवे अंडर पास में तीन बड़ी समस्याओं को लेकर कल 16 सितंबर को चक्का जाम और आमसभा।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद बारुण 15.09.2026*
बारुण उपप्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा बारुण सोननगर रेलवे अंडर पास में जाम की समस्या, जल जमाव तथा चौड़ीकरण को लेकर कल दिनांक 16 सितंबर 2026 को चक्का जाम एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।।
*जनता की तीन प्रमुख मांगें हैं:*
1.सोननगर रेलवे अंडरपास में जाम की समस्या से निजात।।
2.सोननगर रेलवे अंडरपास में पानी भरे गड्ढों की समस्या से निजात।।
3.सोननगर रेलवे अंडरपास में बड़ी गाड़ियों के लिए No Entry तथा चौड़ीकरण।।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में बार-बार पानी भर जाने, गड्ढे हो जाने और जाम लगने से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी गाड़ियों पर No Entry के नहीं होने के कारण भी आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।।
प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह वीडियो के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और आम ग्रामीण जनता से अपील की है कि वे आमसभा में भारी संख्या में पहुंचें और अपनी एकजुटता दिखाएं।।
#sonnagarjuction @ #indianrailways #railway #PMModiji #AshwiniVaishnaw #railwaystation #bihar