बीकानेर: गरासिया मोहल्ले में सीवरेज जाम से घरों में घुसा गंदा पानी, निगम पर लापरवाही के आरोप
बीकानेर नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के फड़ बाजार क्षेत्र स्थित गरासिया मोहल्ले में सीवरेज जाम होने से गंदा पानी घरों में घुस गया। सीवरेज लीकेज के कारण पानी एक मकान के अंडरग्राउंड कमरे तक पहुंच गया, जिससे पूरा कमरा गंदे पानी से भर गया और अंदर रखा सामान तैरने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या की सूचना कई बार नगर निगम को दी गई, लेकिन ना