गोपालगंज: हथुआ रोड मे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक हुआ घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ रोड मे सड़क दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।