गोपालगंज: बगहा गांव में ट्रैक्टर व बाइक टक्कर में बाइक सवार अधेड़ जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।
जिले के थावे थाना क्षेत्र के बगहा गांव में ट्रैक्टर और बाइक के बीच किरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।