गोपालगंज: माधोमठ गाँव मे मवेशी के हमले से युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में मवेशी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी इसी दौरान युवक के ऊपर एक मवेशी ने हमला कर दिया।